UP STF FSDA action Dubagga Lucknow: फिनायल और नमक से बन रहा था जहरीला ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन!

UP STF FSDA action Dubagga Lucknow

Share This Article

UP STF FSDA action Dubagga Lucknow: लखनऊ के दुबग्गा इलाके में UPFSDA और STF की संयुक्त टीम ने अवैध ऑक्सीटोसिन फैक्ट्री (Oxytocin factory) का खुलासा किया है। ग्राम मौहारी (जेहटा) स्थित एक सुनसान मकान में छापेमारी कर करीब 2.05 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन बरामद की गई। मौके से 3,700 बोतलें, 1 लाख 77 हजार 800 एम्प्यूल, करीब 35 लीटर लिक्विड ऑक्सीटोसिन और संदिग्ध पाउडर मिला।

इसके अलावा हजारों खाली बोतलें, ढक्कन और पैकिंग मशीनें भी बरामद हुईं। कार्रवाई के दौरान दिलदार और इरफान नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बिहार से ऑक्सीटोसिन पाउडर मंगाते थे और उसमें नमक, पानी व फिनायल मिलाकर अवैध तरीके से तैयार करते थे।

इसके बाद तैयार माल की आपूर्ति पशुपालकों और सब्जी विक्रेताओं को की जाती थी। दोनों आरोपी पहले भी इसी अपराध में जेल जा चुके हैं। दुबग्गा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद सामग्री के 9 नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े सप्लायरों और खरीदारों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut Police Action: ऑनलाइन कट्टरपंथी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पाकिस्तान-PoK से जुड़े नेटवर्क का आरोपी उजैद गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: Punjab Election 2027: NDA में लौटा शिरोमणि अकाली दल, सुखबीर बादल बोले- ‘यह राजनीतिक नहीं, इमोशनल गठबंधन है’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This