Vaibhav Suryavanshi: क्रिकेट में जब कोई युवा बल्लेबाज मैदान पर उतरता है और पहली ही गेंद से बड़े शॉट लगाने शुरू कर दे, तो मैच का रोमांच अलग ही स्तर पर पहुंच जाता है। दोहा में खेले गए एशिया कप राइजिंग स्टॉर्स 2026 के मुकाबले में UAE के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 28 बॉल में ठोका लिस्ट ए क्रिकेट (List A cricket) का सबसे तेज शतक, जिससे जेक फ्रेजर-मैक्गर्क का 29 बॉल का पुराना रिकॉर्ड पीछे छूट गया। उन्होंने शुरुआत से ही तेज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 16 बॉल में अपना अर्धशतक पूरा किया और अगली 12 बॉल में शतक तक पहुंच गए।
दोहरा शतक और बड़े शॉट्स की झड़ी
शतक पूरा करने के बाद भी वैभव की रफ्तार कम नहीं हुई और उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक भी अपने नाम कर लिया। अपनी पारी में उन्होंने 53 बॉल खेलकर 204 रन बनाए, जिसमें सात चौके और 28 छक्के शामिल रहे। सबसे तेज लिस्ट ए शतक लगाने वालों की सूची में अब 28 बॉल के साथ वैभव सबसे आगे हैं, जबकि उनके बाद जेक फ्रेजर-मैक्गर्क 29 बॉल, एबी डीविलियर्स 31 बॉल, सकीबुल गनी 32 बॉल और ईशान किशन 33 बॉल का नंबर आता है।
भारतीय टीम के नाम भी नया कीर्तिमान
इस मुकाबले में सिर्फ वैभव ही नहीं, बल्कि पूरी भारतीय टीम ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इंडिया ए ने महज पांच ओवर में टीम के 100 रन पूरे कर लिए, जो लिस्ट ए वनडे क्रिकेट में किसी भी टीम का सबसे तेज शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था, जिसने 2015 में क्राइस्टचर्च में श्रीलंका के खिलाफ 6.3 ओवर में 100 रन बनाए थे।
यह भी पढ़ें: PWL Season 6: जनवरी 2027 में होगा प्रो रेसलिंग लीग का छठा सीजन, 30 नवंबर को खिलाड़ियों की नीलामी



