IND vs WI 2nd ODI: गुवाहाटी में होगा रोमांचक मुकाबला, कुलदीप के 200 विकेटों पर होंगी निगाहें

Share This Article

IND vs WI 2nd ODI: बुधवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच ओडीआई (ODI) सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने 296 रनों के लक्ष्य को चेज करते हुए मैच को 8 विकेट से जीता था, जिसके साथ ही भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से बढ़त पर है। खबरों के मुताबिक मुकाबले में पिच को लेकर बल्लेबाजों की अहम भूमिका मानी जा रही है। जिसके चलते टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का निर्णय ले सकती है।

रोहित शर्मा को 12000 रनों का आंकड़ा पूरा करने के लिए 73 रन चाहिए

रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले मुकाबले में विराट कोहली और शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली, हालांकि रोहित शर्मा 32 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे उनके लिए यह मुकाबला बहुत अहम होने वाला है। पहले मैच के बाद बुधवार को होने वाले दूसरे मुकाबले में रोहित शर्मा बड़ी पारी खेल सकते है, यदि रोहित इस मुकाबले में 73 रन बनाने में सफल होते हैं तो वनडे के इतिहास में 12000 हजार रनों को पूरा करने वाले वे 7वें खिलाड़ी बन जाएंगे।

कुलदीप वनडे क्रिकेट में 200 विकेट से सिर्फ 2 विकेट दूर

रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेले गए ओडीआई (ODI) के पहले मुकाबले में भारतीय गेंदबाज कुलदीप यादव ने 4 विकेट अपने नाम किए थे। जिसके साथ ही कुलदीप ने भारत के लिए 122 वनडे मुकाबले खेलकर 198 विकेट हासिल किए। फिलहाल कुलदीप भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में 9वें स्थान पर हैं और यदि वे इस मुकाबले में 2 विकेट लेते हैं तो वनडे क्रिकेट में उनके 200 विकेट पूरे हो जाएंगे, जिससे वें भारतीय गेंदबाजों की खास सूची में शामिल हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: 1-0 की बढ़त के बाद अब Guwahati में भिड़ेंगे भारत और वेस्टइंडीज

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This