मुंबई बाजार: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, निवेशकों में हलचल

Share This Article

मुंबई: हाजिर बाजार में सोमवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। चांदी के दाम में 9,000 रुपए से अधिक की कमी हुई, जबकि सोने की कीमत में करीब 3,000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, चांदी की कीमत अब 1,60,100 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो शुक्रवार को 1,69,230 रुपए प्रति किलो थी। वहीं, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 1,26,730 रुपए हो गई है। पिछले सत्र में यह कीमत 1,29,584 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

22 कैरेट सोने की कीमत 1,16,085 रुपए और 18 कैरेट सोने का दाम 95,048 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। IBJA की ओर से दिन में दो बार – दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे – कीमतें अपडेट की जाती हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने और चांदी की इस गिरावट के पीछे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीन पर प्रस्तावित टैरिफ से जुड़ी बातें हैं। ट्रंप ने कहा था कि चीन से आयात पर 100 प्रतिशत टैरिफ टिकाऊ नहीं होंगे और शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद संबंध सुधर सकते हैं।

दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोना 4,261 डॉलर प्रति औंस और चांदी 50.77 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

2025 में अब तक सोने और चांदी दोनों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। सोने में करीब 50 प्रतिशत और चांदी में 70 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This