गोरखपुर में सीएम योगी ने वनटांगिया समुदाय संग मनाई दीपावली, कहा – हर घर तक पहुंचे मिठास

Share This Article

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जंगल तिकोनिया नंबर-3 में वनटांगिया समुदाय के बीच पहुंचकर दीपावली का त्योहार मनाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने जिले की 74 ग्राम पंचायतों में 49 करोड़ रुपये की 133 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दीपावली सिर्फ रोशनी का नहीं, बल्कि मिलजुलकर खुशियां बांटने का पर्व है। उन्होंने लोगों से अपील की – “मैं आप सबसे भी आग्रह करूंगा, कम से कम एक परिवार में आपकी दीपावली की मिठाई पहुंचनी चाहिए। उसकी सेल्फी अपलोड करिए और बताइए दुनिया को कि हम अपने पर्व और त्योहार मिलकर मनाते हैं।”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से साफ-सफाई, सामुदायिक एकता और सौहार्द का संदेश अपनाने की भी अपील की।

मुख्यमंत्री के इस प्रेरणादायक संदेश से वनटांगिया समुदाय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों ने दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्यमंत्री के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This