अयोध्या दीपोत्सव 2025: राम की पैड़ी पर लेजर और लाइट शो का अद्भुत नजारा

Share This Article

अयोध्या। दीपोत्सव 2025 में सरयू नदी के तट पर स्थित राम की पैड़ी पर अद्भुत लेजर और लाइट शो का प्रदर्शन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव में शामिल होने के लिए राम की पैड़ी पहुंचे और इस शानदार दृश्य का जायजा लिया।

लेजर और लाइट शो में राम की महिमा, अयोध्या की ऐतिहासिक छवियां और दीपोत्सव की रौनक को बेहद खूबसूरत अंदाज में प्रदर्शित किया गया। सैकड़ों दीपों और रंग-बिरंगी लाइटों के साथ दर्शकों ने इसका आनंद लिया।

दर्शकों ने इस आयोजन की जमकर प्रशंसा की और इसे दीपोत्सव 2025 की सबसे बड़ी आकर्षण बताया। मुख्यमंत्री योगी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि अयोध्या अब सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के सनातन धर्मावलंबियों के लिए आस्था का केंद्र बन चुकी है।

यह शो दीपोत्सव की शाम को और भी भव्य और यादगार बना गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक इस नजारे को देखने के लिए राम की पैड़ी पहुंचे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This