उत्तर प्रदेश के Meerut में एक मस्जिद के पास हनुमान चालीसा का पाठ करने के ऐलान के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। शहर के केसरगंज मंडी इलाके में स्थित मस्जिद के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यहां अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है और इलाके में गश्त भी बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियात के तौर पर ये कदम उठाए गए हैं।
पूरा मामला ये है कि मस्जिद कि ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य हो रहा, जिसकी एक व्यापारी की शिकायत के बाद पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक संगठन के पिंकी चौधरी ने मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा पढ़ने की बात सोशल मीडिया पर कही, जिसके पास पुलिस सतर्क हो गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले कंटेंट और स्थानीय गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा इस मामले में मस्जिद के मुतवल्ली जुबैर ने SSP दफ्तर पहुंचकर शिकायत दी है और कार्रवाई की मांग की है।


