Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में LPG सिलेंडर ब्लास्ट से 2 मंजिला मकान ढहा, 5 की मौत और 3 गंभीर रूप से घायल

Share This Article

Fatehpur Cylinder Blast: सोमवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के कस्बे में करीब शाम 5 बजे फल विक्रेता के घर में तेज धमाके से 2 मंजिला मकान ढह गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के 16 कर्मचारियों की टीमें मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों की सहायता से मलबे में दबे लोगों की तलाश की। रेस्क्यू के दौरान 7 लोगों को बाहर निकाला गया जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज फतेहपुर भेजा गया। इस घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3 घायल हैं।

LPG गैस सिलेंडर विस्फोट से 2 मंजिला मकान ढहने से 5 लोगों की मौत 3 घायल

घटना फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र की है, जहां फल विक्रेता सुरेश गुप्ता के परिवार में पत्नी पूजा देवी और बच्चों समेत 7 लोग हैं और परिवार की महिलाएं खाना बना रही थीं। उस वक्त घर में 4 गैस सिलेंडर रखे थे, जिनमें 2 खाली थे और 2 भरे थे। किसी गैस सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी, लेकिन महिलाओं ने ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद चूल्हा जलाते ही रसोई में आग लग गई। आग लगते हुए महिलाएं चीखते हुए घर से बाहर भागीं, कि तभी 2 सिलेंडरों में तेज विस्फोट हो गया जिससे पूरा मकान ढह गया।

जिसमें बेटे सुरेश के बेटे कुनाल (19 साल), भतीजे वेद (14 साल), यश (8 साल), और अर्पित (15 साल) ने दम तोड़ दिया। जबकि भतीजे आलोक गुप्ता (23 साल) की रात लगभग 9:30 बजे मौत हो गई, वह करीब 90 फीसदी झुलस चुका था। वहीं हादसे में सुरेश (50 साल), भतीजी शिवानी (23 साल) और भतीजा ओम (7 साल) घायल हो गए हैं।

धमाके में पड़ोस के कई मकानों को नुकसान पहुंचा

घटना के बाद वहां मौजूद लोगों का कहना है कि ब्लास्ट में कई मकानों को नुकसान पहुंचा है, कई मकानों की छतें और लेंटर भी टूट गए हैं। वहीं हादसे के बाद देर रात लखनऊ से NDRF टीम ने पहुंचकर राहत कार्य शुरु किया। जिला अग्निशमन अधिकारी के मुताबिक जांच की जा रही है कि घर पर रखे गैस सिलेंडर, किस गैस एजेंसी के थे।

यह भी पढ़ें: Gorakhpur Bal mela: AI से काम आसान होता है पर सवाल पूछना सिर्फ किताबें सिखाती हैं- CM Yogi

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This