Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज में हाईटेंशन बिजली के तार (high tension wire) की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कोठीभार थाना क्षेत्र के कैमा गांव में हुआ। जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय रामधारे दिवाली की झालर उतारने के लिए छत पर गए थे।
इसी दौरान वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। पति को बचाने पहुंची पत्नी पुष्पा और 18 वर्षीय बेटी भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं। अस्पताल में डॉक्टरों ने रामधारे और पुष्पा को मृत घोषित कर दिया, जबकि इलाज के दौरान बेटी ने भी दम तोड़ दिया। एसडीएम अवनीश त्रिपाठी ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: Prayagraj: मिट्टी के बर्तन बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं । Terracotta Centre
यह भी पढ़ें: World COPD Day 2026: जानिए COPD के शुरुआती लक्षण, कारण, जांच और बचाव के तरीके







