Lucknow Tribal Festival 2026: लखनऊ में सजेगा राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव, 16 राज्यों की कला-संस्कृति का अनोखा संगम

Lucknow Tribal Festival 2026

Share This Article

Lucknow Tribal Festival 2026: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारत की समृद्ध जनजातीय विरासत, लोककला, पारंपरिक शिल्प और व्यंजनों को प्रदर्शित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के जनजातीय महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाला यह सांस्कृतिक कार्यक्रम 23 से 26 नवंबर 2026 तक चलेगा। आयोजन के संभावित स्थलों में यूपी दर्शन पार्क, गोमती रिवरफ्रंट और उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी को शामिल किया गया है।

सांस्कृतिक आदान-प्रदान को मिलेगा बढ़ावा

महोत्सव में देश के 16 राज्यों से कई कलाकार, शिल्पकार और पारंपरिक व्यंजन बनाने वाले हिस्सा लेंगे। इसके माध्यम से दर्शकों को विविध जनजातीय समुदायों के लोकनृत्य, संगीत, जीवनशैली और हुनर को करीब से समझने का मौका मिलेगा। आयोजन को अंतर्राष्ट्रीय स्वरूप देने के लिए नेपाल और श्रीलंका के कलाकारों को आमंत्रित करने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।

 ट्राइफेड (TRIFED) के 10 स्टॉल लगाए जाएंगे

कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ने के लिए मध्य प्रदेश, राजस्थान या गुजरात में से किसी एक राज्य को ‘थीम राज्य’ चुनने पर विचार किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, जनजातीय उत्पादों को बढ़ावा देने और कारीगरों की आजीविका को सहयोग देने के लिए ‘भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास परिसंघ’ (TRIFED) के 10 विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। यह आयोजन केवल सांस्कृतिक प्रदर्शन तक सीमित न होकर जनजातीय परंपराओं को सहेजने वाले समुदायों को एक बड़ा राष्ट्रीय मंच प्रदान करने का जरिया बनेगा।

इसी के साथ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान आयोजन को अत्यधिक भव्य और अलौकिक रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों में बेहतर समन्वय के लिए एक विशेष समिति गठित करने तथा आयोजन स्थल एवं थीम राज्य से संबंधित निर्णय के लिए जल्द अंतिम रूप देने को कहा है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ में देश के पहले एनिमल बर्थ कंट्रोल ट्रेनिंग सेंटर का हुआ शुभारंभ, वेटनरी डॉक्टर्स और कर्मियों को मिलेगी ट्रेनिंग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This