Lucknow: दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी में High Alert, CM Yogi ने सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश

Lucknow: दिल्ली ब्लास्ट के बाद यूपी में High Alert, CM Yogi ने सुरक्षा बढ़ाने के दिए निर्देश

Share This Article

Lucknow, 12 नवंबर 2025: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार देर शाम हुए धमाके के बाद उत्तर प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट (High Alert) पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों में वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में उतरकर सघन चेकिंग और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। राजधानी लखनऊ, गाजियाबाद, हापुड़ और महराजगंज में रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और भीड़भाड़ वाले इलाके सहित प्रमुख प्रतिष्ठानों पर पुलिस और सुरक्षा बलों की सक्रियता बढ़ा दी गई है।

Lucknow में सुरक्षा बढ़ी

लखनऊ में Charbagh Railway Station और Hazratganj इलाके में सुरक्षा बल सक्रिय हैं। वरिष्ठ अधिकारी और DCP विक्रांत वीर ने मौके पर जाकर सघन निरीक्षण और पेट्रोलिंग की। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ वाहनों और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की।

DCP विक्रांत वीर: “संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

नेपाल सीमा पर सघन निगरानी

महराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर पर SSB और पुलिस की संयुक्त टीम सक्रिय है। नेपाल से आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच और तलाशी के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Delhi Blast में यूपी के पाँच लोगों की मौत, दो दिन बाद भी घरों में पसरा मातम

गाजियाबाद और हापुड़ में सुरक्षा कार्रवाई

गाजियाबाद के Anand Vihar Border और Shipra Mall में सुरक्षा बल और बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। हापुड़ जिले में पुलिस ने पिलखुवा इलाके में संदिग्ध घरों पर पूछताछ की। यह कार्रवाई दिल्ली ब्लास्ट और संभावित आतंकी नेटवर्क की जांच के तहत की जा रही है।

सीएम योगी के निर्देश

  • वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में उतरकर सघन पेट्रोलिंग और निरीक्षण करना।
  • रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, मॉल और धार्मिक स्थल जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा बढ़ाना
  • ATS, QRT, Bomb Squad और Dog Squad अलर्ट मोड में रखें।
  • लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध लोगों की लगातार तलाशी और निगरानी
  • सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से आने वाली सूचनाओं पर तुरंत कार्रवाई
  • अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

Lucknow में ATS रेड

मड़ियांव इलाके के मुतक्कीपुर में एक डॉक्टर के घर J&K Police, ATS और लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। पूरे घर की तलाशी ली गई, हालांकि टीम को डॉक्टर नहीं मिला। जांच एजेंसियां दिल्ली विस्फोट के संभावित नेटवर्क और आतंकी साजिश से जुड़े तारों की गहन जांच कर रही हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This