Ayodhya Janakpur Train : सरयू-कमला एक्सप्रेस में नहीं मिलेगी तत्काल और RAC की सुविधा, 60 दिन पहले करा सकेंगे बुकिंग

Share This Article

Ayodhya Janakpur Train : अयोध्या धाम और नेपाल के जनकपुर धाम के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। रेलवे ने इस ट्रेन में टिकट बुकिंग से लेकर पहचान पत्र और सामान ले जाने तक के विशेष नियम तय किए हैं। इस ट्रेन में केवल भारत और नेपाल के नागरिक ही वैध पहचान पत्र के आधार पर सफर कर सकेंगे। खास बात यह है कि ट्रेन पूरी तरह आरक्षित होगी और यात्रियों को केवल कंफर्म टिकट ही मिलेगा। ऐसे में यात्रा से पहले इन नियमों को जानना आपके लिए जरूरी है।

सरयू-कमला एक्सप्रेस में टिकट बुकिंग के नियम

ट्रेन संख्या 15596/15595 अयोध्या धाम-जनकपुर धाम-अयोध्या धाम सरयू-कमला एक्सप्रेस में टिकट बुकिंग के लिए रेलवे ने अलग व्यवस्था की है। भारत के यात्री ऑनलाइन और देशभर के किसी भी यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटर से टिकट बुक करा सकेंगे।

काउंटर से टिकट लेते समय यात्रियों को अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। वहीं, नेपाल के नागरिक IRCTC की वेबसाइट, मोबाइल एप और अधिकृत टिकट एजेंटों के माध्यम से टिकट बुक करा सकेंगे। यात्री अधिकतम 60 दिन पहले अपना टिकट आरक्षित करा सकते हैं।

इस ट्रेन में यात्रा करने वालों को तत्काल, प्रीमियम तत्काल और आरएसी टिकट की सुविधा नहीं मिलेगी। रेलवे ने सामान्य कोटे के तहत ही आरक्षण की व्यवस्था की है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक, महिला और आपातकालीन कोटे का लाभ भी नहीं मिलेगा। कुल आरक्षित सीटों में 70 प्रतिशत सीटें एंड टू एंड कोटा और 30 प्रतिशत सीटें रोड साइड कोटा के लिए निर्धारित की गई हैं। यानी इस ट्रेन में सफर करने के लिए कंफर्म टिकट होना जरूरी है।

बिहार के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

अयोध्या धाम से जनकपुर धाम के बीच चलने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस करीब 600 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश, बिहार और नेपाल को रेल नेटवर्क से जोड़ेगी। बिहार में इस ट्रेन का ठहराव नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो, मधुबनी और जयनगर स्टेशनों पर होगा। समस्तीपुर रेल मंडल के यात्रियों को सीतामढ़ी, शीशो, मधुबनी और जयनगर से यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। इससे अयोध्या और जनकपुर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

श्रेणी के हिसाब से तय हुआ सामान का वजन

रेलवे ने यात्रियों के साथ सामान ले जाने की सीमा भी तय की है। हर यात्री अधिकतम दो सामान ले जा सकेगा। अलग-अलग श्रेणियों में निशुल्क सामान ले जाने की सीमा इस प्रकार है:

  • प्रथम वातानुकूलित श्रेणी: 70 किलोग्राम

  • द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी: 50 किलोग्राम

  • तृतीय वातानुकूलित श्रेणी: 40 किलोग्राम

  • शयनयान श्रेणी: 40 किलोग्राम

निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने पर रेलवे के नियमों के अनुसार अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इस ट्रेन में पार्सल और माल की बुकिंग की सुविधा नहीं होगी।

पहचान पत्र और बच्चों के टिकट के नियम

रेलवे के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र के मुताबिक, टिकट आरक्षण के समय यात्रियों का पहचान पत्र और राष्ट्रीयता से जुड़ा विवरण दर्ज किया जाएगा। बच्चों के टिकट और किराये के नियम भारतीय रेल की मौजूदा एक्सप्रेस ट्रेन सेवाओं के अनुसार होंगे। अगर कोई यात्री बच्चे के लिए अलग बर्थ बुक कराता है तो उसे वयस्क के बराबर किराया देना होगा। इसलिए परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुक करते समय इस नियम का ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: कानपुर में तेंदुए का आतंक, फूलों के खेत में छिपे जानवर ने 9 ग्रामीणों को किया घायल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This