India largest milk producer: भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश, 10 साल में 69 प्रतिशत बढ़ा उत्पादन, UP सबसे आगे

India largest milk producer

Share This Article

India largest milk producer: भारत ने दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश के रूप में अपनी जगह मजबूती से कायम रखी है। 26 नवंबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय दुग्ध दिवस (National Milk Day) से ठीक पहले बुधवार को जारी एक आधिकारिक फैक्टशीट में यह जानकारी सामने आई है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक दशक में देश के भीतर दूध उत्पादन में 69.41 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 2014-15 में जहां भारत में 146.31 मिलियन टन दूध का उत्पादन होता था, वहीं 2024-25 में यह बढ़कर 247.87 मिलियन टन तक पहुंच गया है।   

प्रति व्यक्ति उपलब्धता और उत्पादकता में सुधार    

दुनिया भर के कुल दूध उत्पादन में भारत की हिस्सेदारी अब करीब एक-चौथाई हो गई है। बीते दस सालों में भारत दूध उत्पादन 5.41 प्रतिशत की वार्षिक दर से आगे बढ़ा है। इसका सीधा फायदा आम लोगों को भी मिला है, क्योंकि देश में प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 2014-15 के 319 ग्राम प्रतिदिन से बढ़कर 2024-25 में 485 ग्राम प्रतिदिन हो गई है। इसके साथ ही, गोवंशीय पशुओं की औसत दूध उत्पादकता में भी 69 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जो 1,640 किलोग्राम से बढ़कर 2,800 किलोग्राम प्रति पशु प्रति वर्ष हो गई है।

देश के आधे से ज्यादा दूध का उत्पादन पांच राज्यों में

राज्यों के प्रदर्शन की बात करें तो उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र ने मिलकर देश के कुल दूध उत्पादन में 54.09 प्रतिशत का योगदान दिया है। इनमें उत्तर प्रदेश दूध उत्पादन के मामले में 15.66 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पूरे देश में पहले स्थान पर रहा है।

ग्रामीण परिवारों और महिलाओं की बड़ी भागीदारी   

डेयरी सेक्टर आज ग्रामीण भारत के 8.5 करोड़ परिवारों की आजीविका का मुख्य आधार है, और इस काम में करीब 70 प्रतिशत भागीदारी महिलाओं की है। श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीज कुरियन की जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के मौके पर यह भी बताया गया कि देश का सहकारी नेटवर्क करीब 2.45 लाख गांवों और 1.65 करोड़ किसानों को जोड़ता है। वहीं, एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज (नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड डेयरी सर्विसेज) द्वारा 31 अक्टूबर 2026 तक स्थापित किए गए 25 दुग्ध उत्पादक संगठनों (MPO) में से 18 संगठनों का पूरा संचालन केवल महिलाओं के हाथ में है।       

यह भी पढ़ें: Yamuna Expressway : यमुना एक्सप्रेसवे पर 70 लाख का गांजा बरामद, दो कारों से 134 किलो मादक पदार्थ जब्त

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This