Yamuna Expressway : यमुना एक्सप्रेसवे पर 70 लाख का गांजा बरामद, दो कारों से 134 किलो मादक पदार्थ जब्त

Share This Article

Yamuna Expressway : मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एएनटीएफ आगरा जोन और मांट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने मांट टोल प्लाजा से पहले घेराबंदी कर दो कारों को रोका। तलाशी के दौरान दोनों कारों से 134 किलो गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।

सोमवार शाम एएनटीएफ आगरा जोन की ऑपरेशनल यूनिट और मांट पुलिस यमुना एक्सप्रेसवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से गांजा तस्करी की सूचना मिली। टीम ने मांट टोल प्लाजा से पहले वॉक्सवैगन और हुंडई आई-20 कार को रोककर तलाशी ली। दोनों कारों से दो-दो किलो के 67 पैकेटों में कुल 134 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अनिल कुमार उर्फ छोटे, सचिन देवीदास तायवडे और सोमेश साहेबराव मानेकर के रूप में हुई है। अनिल औरैया का रहने वाला है, जबकि सचिन और सोमेश महाराष्ट्र के अमरावती जिले के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे गांजा राजमुंदरी से अन्ना नाम के व्यक्ति से लेकर आए थे और इसे दिल्ली पहुंचाना था।

पुलिस के मुताबिक, अनिल अपनी कार में गांजा लेकर चल रहा था, जबकि सोमेश दूसरी कार से आगे चलकर पायलटिंग कर रहा था। वह रास्ते की जानकारी और लोकेशन देकर आगे का रास्ता साफ होने की सूचना दे रहा था। वहीं, सोमेश ने अपने गांव के सचिन को 25 हजार रुपये देने का लालच देकर अनिल के साथ कार में बैठाया था। पुलिस ने दोनों कारों के अलावा चार मोबाइल फोन, दो डेबिट कार्ड और 3200 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। आरोपितों से पूछताछ के आधार पर गांजा तस्करी के नेटवर्क और अन्ना नाम के व्यक्ति की भूमिका की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कानपुर में तेंदुए का आतंक, फूलों के खेत में छिपे जानवर ने 9 ग्रामीणों को किया घायल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This