समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता Azam Khan के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की बड़ी कार्रवाई जारी है। ED की लखनऊ जोनल ऑफिस की टीम ने रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में कुल 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई जौहर यूनिवर्सिटी और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में PMLA यानी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत की गई है।
ED की इस कार्रवाई में रामपुर में आजम खान से जुड़े कई ठिकानों के साथ-साथ जौहर यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट से जुड़े परिसरों को भी खंगाला जा रहा है। जांच एजेंसी की टीम दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की भी पड़ताल कर रही है। दरअसल, आजम खान के खिलाफ दर्ज कई मामलों की जानकारी प्रवर्तन निदेशालय के साथ साझा की गई थी। जिसके बाद ED ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पहलुओं की जांच को आगे बढ़ाते हुए यह कार्रवाई की है फिलहाल ED की टीम सभी ठिकानों पर दस्तावेजों और दूसरे अहम रिकॉर्ड की जांच कर रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद जांच एजेंसी की ओर से आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: UP-Japan Investment Meet 2026: 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ा UP







