Kannauj में बिजली आपूर्ति और उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर समाज कल्याण राज्यमंत्री Asim Arun ने अनोखी पहल की। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों और आम जनता को एक ही मंच पर आमने-सामने बैठाकर समस्याएं सुनीं। लोगों ने बिजली कटौती, शेड्यूल और किसानों से जुड़ी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं।
मंत्री ने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण और निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए। भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए मंत्री ने बताया कि रिश्वत लेने के सबूत मिलने पर एक जेई को निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Ayodhya में झूलनोत्सव की भव्य शुरुआत, रामलला के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। DD News Uttar Pradesh
यह भी पढ़ें: West Bengal: पूर्व डिप्टी स्पीकर Asish banerjee की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत | Birbhum | DD News UP







