Gorakhpur के रेल यात्रियों को मिली बड़ी सौगात की। गोरखपुर को रेलवे की ओर से 3 अमृत भारत (Amrit Bharat) ट्रेनों की सौगात मिली है। रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर जंक्शन के लिए दिल्ली, मुंबई (बांद्रा टर्मिनस) और हैदराबाद (चेरापल्ली) के लिए सीधी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है।
इन गैर-वातानुकूलित आधुनिक ट्रेनों से पूर्वांचल के यात्रियों का देश के इन प्रमुख महानगरों तक का सफर सुगम और किफायती होगा। गोरखपुर से दिल्ली (gorakhpur to delhi) और मुंबई (mumbai) के लिए चलने वाली दो समर स्पेशल ट्रेनों को अब नियमित कर दिया गया है। खास बात ये है कि दोनों ट्रेनों का संचालन अब अमृत भारत ट्रेन (amrit bharat train) के रूप में होगा। यानी गर्मी के मौसम तक सीमित रहने वाली ये ट्रेनें अब पूरे साल यात्रियों को उपलब्ध रहेंगी। इसी के साथ ही एक और अमृत भारत ट्रेन हैदराबाद से गोरखपुर के लिए भी मिली है। इन ट्रेनों के नियमित होने से गोरखपुर और आसपास के यात्रियों को दिल्ली और मुंबई के लिए रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।
अमृत भारत ट्रेन होने के कारण यात्रियों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस ये ट्रेनें जल्द ही पटरियों पर रफ्तार भरती दिखाई देंगी।
यह भी पढ़ें: Kannauj में मंत्री Asim Arun की अनोखी पहल, बिजली समस्याओं पर खुला मंच
यह भी पढ़ें: Ayodhya में झूलनोत्सव की भव्य शुरुआत, रामलला के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। DD News Uttar Pradesh







