Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC पेपर लीक पर घिरी हेमंत सोरेन सरकार! DD News Uttar Pradesh

Jharkhand Student Protest

Share This Article

Jharkhand Student Protest: Jharkhand की राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन 12वें दिन भी जारी है। इस बीच CM Hemant Soren की ओर से दिए गए एक्शन के आश्वासन पर आंदोलनकारी छात्रों की सख्त प्रतिक्रिया सामने आई है।

Jharkhand की राजधानी रांची में चल रहा छात्र आंदोलन अब सिर्फ जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम (Jaipal Singh Munda Stadium) तक सीमित नहीं रहा है। अल्बर्ट एक्का चौक से लेकर मोराबादी मैदान तक हुए छात्रों के मसाल जुलूसों के बाद अब अभ्यर्थियों की आवाज की गूंज का असर भी साफ देखने को मिल रहा है।

Jharkhand में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और paper leak के आरोपों के खिलाफ सीएम हेंमंत सोरेन ने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है। हालांकि धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने अपनी सालों की मेहनत, टूटती उम्मीदों और सिस्टम से निराशा की कहानी को बयां करते हुए। राज्य सरकार के आस्वाशन को नाकाफी करार दिया है।

एक ओर सीएम सोरेन जहां आरोपियों के खिलाफ एक्शन का भरोसा दे रहे हैं तो वहीं छात्र अपनी मांगें पूरी होने तक धरने पर बैठे रहने के प्रण के साथ डटे हुए हैं । इस तरह ये आंदोलन बुधवार को 12वें दिन में प्रवेश कर चुका है और इसी के साथ पिछले कई दिनों से अनशन पर बैठे देवेंद्र महतो ने अनशन के बीच पानी ग्रहण कर लिया है।

देवेंद्र महतो ने सामाजिक कार्यकर्ता Sonam Wangchuk के साथ हुई बातचीत के बाद ये फैसला लिया है और अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को खत्म कर दिया है इससे पहले उन्होंने शर्त रखी थी कि वे अपना अनशन तोड़ेंगे जब सोनम वांगचुक खुद रांची आकर उनसे मिलेंगे।

यह भी पढ़ें: 7.23% से ज्यादा फीस बढ़ाना पड़ा भारी! Noida-Greater Noida के 7 स्कूलों पर एक्शन | DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This