BWF World Championships: नई दिल्ली में खेली जा रही BWF विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप से भारतीय प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर आई है। भारत की मिश्रित युगल जोड़ी ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अगले दौर में जगह बना ली है। मिश्रित युगल स्पर्धा के राउंड ऑफ 32 मुकाबले में भारत की Tanisha Crasto और Dhruv Kapila की जोड़ी ने मकाऊ की लिओंग इओक चोन और एनजी वेंग ची को सीधे गेमों में 21-11, 21-11 से हराकर आसानी से प्री-क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन भारतीय दल की साख दांव पर होगी। पुरुष युगल में हरिहरन अम्साकरुणन-एमआर अर्जुन, महिला एकल में पीवी सिंधु और उन्नति हुड्डा, जबकि पुरुष एकल में लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी कोर्ट पर उतरेंगे। इससे पहले लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रिया के कॉलिन्स वैलेंटाइन को 16-21, 21-8, 21-4 से हराकर पुरुष एकल के राउंड ऑफ 32 में प्रवेश किया था।
वहीं महिला युगल में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने अमेरिकी जोड़ी को 21-15, 21-12 से हराकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। हालांकि काविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी को बुल्गारिया की स्टेफनी स्टोएवा और गैब्रिएला स्टोएवा से 7-21, 14-21 से हार मिली। मिश्रित युगल में अशित सूर्य-अमृता प्रमुथेश और रुथविका गड्डे-रोहन कपूर की जोड़ियों को कड़े मुकाबले के बाद 16-21, 30-29, 24-22 से मुकाबला गंवा दिया। रुथविका गड्डे और रोहन कपूर भी कनाडा की क्रिस्टल लाई और जोनाथन लाई से 22-20, 19-21, 17-21 से हारकर बाहर हो गए।







