Ghaziabad fire: गाजियाबाद की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Bulandshahr Road Industrial Area

Share This Article

Ghaziabad fire: उत्तर प्रदेश के Ghaziabad के बुलंदशहर रोड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एविनिक्स डिजाइन कॉन्सेप्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (Evinix Design Concepts Private Limited) फैक्ट्री में गुरुवार को रात करीब 1 बजे भीषण आग लग गई, जिसके बाद सूचना मिलते ही कोतवाली फायर स्टेशन से अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में 3 फायर टेंडर और एक बाउजर को मौके पर भेजा गया। दमकल विभाग की टीम के घटना स्थल पर पहुंचते ही पता चला कि आग फैक्ट्री के ग्राउंड फ्लोर में लगी थी, जिसके बाद टीम ने तुरंत 2 हौस लाइन फैलाकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया।

आग बुझाने के लिए लगभग 7 दमकल गाड़ियों को बुलाया गया  

हादसे में फैक्ट्री में रखा सामान क्षतिग्रस्त होने के साथ, आग की तीव्रता और अंदर धुआँ होने के कारण स्थिति चुनौती पूर्ण बन गई थी, जिसकी गंभीरता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा वैशाली और साहिबाबाद फायर स्टेशन से भी अतिरिक्त दमकल गाड़ियां मौके पर बुलवाई गई, जिसके बाद करीब 7 दमकल गाड़ियों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। हालांकि हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई।

दमकल कर्मियों ने BA सेट पहनकर फैक्ट्री के अंदर प्रवेश किया

आग की तीव्रता और फैक्ट्री के अंदर धुआँ हो जाने के कारण स्थिति चुनौती पूर्ण हो गई, जिसके बावजूद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने BA set (Breathing Apparatus Set) पहनकर प्रवेश किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया, हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों ने फैक्ट्री का निरीक्षण किया, जिससे सुनिश्चित हो सके फैक्ट्री में दोबारा आग न भड़के।

दमकल विभाग के मुख्य अधिकारी सौरभ कुमार सिंह के अनुसार, समय रहते अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाकर आसपास की फैक्ट्री में आग को फैलने से रोक लिया, हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है, मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: जापानी भाषा सीखकर करते थे ठगी, यूपी पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह के 5 आरोपियों को दबोचा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This