UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन जारी कर खेल एवं युवा कल्याण विभाग में 520 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी व व्यायाम प्रशिक्षक के 412 और खेल निदेशालय उप क्रीड़ा अधिकारी समेत 108 पद हैं। आवेदन प्राक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी भर्ती के विज्ञापन के साथ जारी कर दी गई है, जिससे अभ्यार्थी पदों की संख्या, आयु सीमा, शैक्षिक योग्यता, आवेदन शुल्क और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी देख सकते हैं।
अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 के आधार पर होगी
मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग अर्हता परीक्षा (PET)-2025 के नार्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर होगी, जिसमें दोनों परीक्षाओं के लिए संबंधित अर्हता के साथ पीईटी-2025 (PET-2025) में सम्मिलित होना और स्कोर्ड कार्ड जारी होना आवश्यक है।
कब होंगे आवेदन
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के 368 और व्यायाम प्रशिक्षक के 44 पदों के लिए आवेदन 16 अक्टूबर से 6 नवंबर तक होंगे, जिसके लिए संशोधन एवं शुल्क समायोजन 13 नवंबर तक किया जा सकेगा। वहीं खेल निदेशालय के 108 पदों के लिए आवेदन 14 अक्टूबर से 4 नवंबर तक होंगे, जिसके लिए शुल्क समायोजन व संशोधन की अंतिम तिथि 11 नवंबर है।
यह भी पढ़ें: शुभमन गिल के दोहरे शतक के साथ भारत का सबसे बड़ा रन चेज

