Festival Security : यूपी में त्योहारों को लेकर अलर्ट मोड में योगी सरकार, सीएम ने अधिकारियों को दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

Share This Article

Festival Security : उत्तर प्रदेश में आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए शासन-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। धनतेरस, दिवाली और अयोध्या दीपोत्सव जैसे बड़े पर्वों को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने मंगलवार शाम राज्य के तमाम छोटे-बड़े अधिकारियों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की।

सीएम योगी त्योहार सुरक्षा बैठक

इस हाई लेवल बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाएं राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्य सचिव, डीजीपी, मंडलायुक्तों और सभी जिलों के जिलाधिकारियों तथा पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए कि किसी भी हाल में अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों का उल्लास किसी विघ्न के बिना बना रहना चाहिए।

उपद्रवियों और सोशल मीडिया पर सख्त नजर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि असामाजिक और अराजक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए। सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं, ताकि अफवाहें या भड़काऊ बयान फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की पैदल गश्त बढ़ाने और सभी सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं।

7 नवंबर को होने वाले ऐतिहासिक अयोध्या दीपोत्सव को लेकर सीएम योगी ने यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा है। ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी समय से जनता तक पहुंचाने और संवेदनशील स्थलों पर 24 घंटे पुलिस तैनात रखने के निर्देश मिले हैं। वहीं पटाखों की दुकानों और गोदामों को घनी आबादी से दूर खुले स्थानों पर ही लगाने की इजाजत दी गई है, ताकि आग जैसी दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।

यह भी पढ़ें: UP Chandauli Illegal Crackers Seized: चंदौली में 525 किलो अवैध पटाखे बरामद | Police Raid

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This