UP Chandauli Illegal Crackers Seized: चंदौली में 525 किलो अवैध पटाखे बरामद | Police Raid

UP Chandauli Illegal Crackers Seized

Share This Article

UP Chandauli Illegal Crackers Seized: चंदौली में दीपावली से पहले पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के दक्षिणी बाजार में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 525 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पटाखों का यह जखीरा घनी आबादी के बीच एक मकान की तीसरी मंजिल पर छिपाकर रखा गया था। पुलिस के मुताबिक, चूड़ा-लाई की दुकान की आड़ में अवैध पटाखों का भंडारण किया जा रहा था।

YAKSH-App पर दर्ज बीट सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। सीओ सदर नामेंद्र रावत के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। मामले में एक स्थानीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण मिलने से आसपास के लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। घनी आबादी के बीच बिना वैध लाइसेंस और अनुमति के सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर इनका भंडारण किया गया था। इससे आग लगने या विस्फोट होने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें: Sultanpur illegal mining attack | सुलतानपुर में राजस्व टीम पर हमला…अवैध खनन रोकने पहुंची थी टीम

यह भी पढ़ें: Nitin Nabin Gorakhpur visit: CM Yogi संग ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में होंगे शामिल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This