Mathura: IAS बनवाने का लालच देने वाला सपा नेता गिरफ्तार! महिला बैंककर्मी से ब्लैकमेलिंग के आरोप

Mathura, IAS

Share This Article

प्रदेश के Mathura में महिला बैंककर्मी को मुख्यमंत्री कोटे से IAS बनाने का झांसा देने और अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में सपा नेता राजन रिजवी को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि बैंककर्मी के प्राइवेट नंबर पर आपत्तिजनक मैसेज भी भेजे गए थे।

मथुरा में महिला बैंककर्मी को आपत्तिजनक मैसेज भेज कर की गई बदसलूकी। घर की रेकी, निजी जानकारियां जुटाना और महिला को धमकाना, सपा नेता राजन रिजवी (Rajan Rizvi) को अब भारी पड़ गया है। FIR दर्ज किए जाने के बाद करीब 12 दिनों से फरार चल रहे। राजन रिजवी को मथुरा पुलिस ने अलीगढ़ में रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया है। दरअसल सपा नेता का एक कथित वॉट्सऐप मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जो उसने महिला बैंककर्मी को किया था। मामले में महिला बैंककर्मी की शिकायत के बाद सपा नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

IAS बनवाने का लालच देने वाला सपा नेता गिरफ्तार-

मथुरा कोतवाली क्षेत्र में एक महिला बैंककर्मी को पीछा करने, घर की रेकी करने, प्राइवेट नंबर पर आपत्तिजनक मैसेज भेजने और सपा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कोटे से IAS बनवाने का कथित प्रलोभन देकर लगातार परेशान करने के आरोप में सपा नेता डॉ. राजन रिजवी के खिलाफ 16 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद मामला तूल पकड़ता देख पार्टी ने उन्हें पद से कार्यमुक्त कर दिया।

हालांकि सपा नेता ने अपनी गिरफ्तारी पर कहा है कि वह एक अधिवक्ता हैं और पूरे मामले पर अदालत में अपना पक्ष रखेंगे। एसे में अब जांच के बाद ही यह साफ होगा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और वायरल चैट (viral chat) समेत पूरे मामले के पीछे की हकीकत क्या है।

यह भी पढ़ें: Delhi-NCR में 1 अक्टूबर से लागू होगा ‘No PUC, No fuel’ नियम, बिना valid PUC के नहीं मिलेगा Petrol-Diesel

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This