Bijnor की विदुर हर्बल टी को BRICS सम्मेलन में मिली पहचान | DD News Uttar Pradesh

Bijnor, vidur herbal tea

Share This Article

यूपी के ऐतिहासिक जिले बिजनौर (Bijnor) की विदुर हर्बल टी (Vidur Herbal Tea) ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाई है। ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान राष्ट्राध्यक्षों, राजनयिकों और विदेशी प्रतिनिधियों को भारतीय पारंपरिक आतिथ्य के तहत यह विशेष हर्बल पेय परोसा गया।

प्रतिनिधियों ने इसके स्वाद, सुगंध और प्राकृतिक गुणों की सराहना की। महाभारत काल के नीतिज्ञ महात्मा विदुर के नाम पर रखी गई यह चाय बिजनौर की विदुर कुटी की परंपरा और स्थानीय वनौषधियों से प्रेरित है। कैफीन-मुक्त और प्राकृतिक तत्वों से तैयार इस उत्पाद को स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। जड़ी-बूटियों की खेती स्थानीय किसान और महिला स्वयं सहायता समूह करते हैं। ब्रिक्स में मिली सराहना से इसके वैश्विक ऑर्गेनिक और वेलनेस बाजार में निर्यात की संभावनाएं बढ़ी हैं।

यह भी पढ़ें: Saharanpur में 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ | DD News Uttar Pradesh

यह भी पढ़ें: Sant Kabir Nagar पहुंचे जल शक्ति मंत्री Swatantra Dev Singh, कुआनो पंप नहर परियोजना का किया लोकार्पण। DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This