Chitrakoot में 7 करोड़ से बनेगा कोचिंग सेंटर, छात्रों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा की सौगात | DD News Uttar Pradesh

Chitrakoot, DD news Uttar Pradesh , DD News UP

Share This Article

Chitrakoot के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जिले में करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक लाइब्रेरी-सह-अभ्युदय कोचिंग भवन का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसमें डिजिटल लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम, विशाल अध्ययन कक्ष और ई-लर्निंग की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

अभ्युदय योजना (Abhyudaya Scheme) के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को जिले में ही गुणवत्तापूर्ण कोचिंग और बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि नीति आयोग की 2024-25 डेल्टा रैंकिंग में चित्रकूट को देश में पहला स्थान मिलने पर केंद्र सरकार ने 7 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि स्वीकृत की थी। इसी राशि से आधुनिक लाइब्रेरी-सह-अभ्युदय कोचिंग सेंटर का निर्माण कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Agra में ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान में ग्रामीण महिलाओं की बड़ी भूमिका | DD News Uttar Pradesh

यह भी पढ़ें:  Sambhal में बड़ी कार्रवाई: चंदौसी में 137 बीघा सरकारी जमीन कराई गई कब्जामुक्त। DD News UP

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This