Gorakhpur में मिलावटखोरी पर बड़ी कार्रवाई, 4.77 क्विंटल नकली काली मिर्च सीज | Food Safety Alert। DD News Uttar Pradesh

Gorakhpur, DD News Uttar Pradesh, DD News UP

Share This Article

 Gorakhpur में मिलावटखोरी (adulteration) के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग (Food Safety Department) का अभियान जारी है। तिवारीपुर थाना क्षेत्र में टीम ने मोहनलालपुर नाले के पास स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर 4 क्विंटल 77 किलो साबुत काली मिर्च सीज की।

इसकी अनुमानित कीमत करीब 3.4 लाख रुपये बताई गई है। विभाग को काली मिर्च में हानिकारक रंग मिलाए जाने की आशंका है। टीम ने नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। जांच के दौरान गोदाम संचालक नीरज कुमार मद्धेशिया लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके।

विभाग को आशंका है कि खाद्य पदार्थ में रंग सहित अन्य प्रकार की मिलावट की जा रही थी। खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मोहनलालपुर में स्थित एक गोदाम से बिना बिल और बिना वैध लाइसेंस के संदिग्ध खाद्य पदार्थों का कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने गोदाम पर छापा मारा। विभाग के मुताबिक, जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Chitrakoot में 7 करोड़ से बनेगा कोचिंग सेंटर, छात्रों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा की सौगात | DD News Uttar Pradesh

यह भी पढ़ें: Sambhal में बड़ी कार्रवाई: चंदौसी में 137 बीघा सरकारी जमीन कराई गई कब्जामुक्त। DD News UP

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This