Agra में ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान में ग्रामीण महिलाओं की बड़ी भूमिका | DD News Uttar Pradesh

Agra, Har Ghar Tiranga, DD News Uttar Pradesh, DD News UP

Share This Article

Agra: Har Ghar Tiranga अभियान में ग्रामीण महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों (SHG) की भूमिका भी अहम है। ये महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज के बड़े पैमाने पर निर्माण, सिलाई और वितरण की कमान संभाल रही हैं। इससे न केवल झंडों की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित होती है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक मजबूती और रोजगार के नए अवसर भी मिलते हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के 15 विकासखंडों में 66 स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 326 महिलाएं करीब 3 लाख राष्ट्रीय ध्वज तैयार कर रही हैं। यह अभियान महिलाओं के लिए राष्ट्रसेवा और आजीविका का अनूठा संगम बन गया है। महिलाएं तिरंगा तैयार करने के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में भी योगदान दे रही हैं।

तैयार झंडों का वितरण 9 से 12 अगस्त तक जिलेभर में किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, अभियान से महिलाओं में राष्ट्रभक्ति के साथ आत्मनिर्भरता और रोजगार की भावना भी मजबूत हो रही है।

Har Ghar Tiranga –

– ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पहली बार 2022 को शुरू किया गया था
– स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों, सामाजिक संगठनों
– आम नागरिकों की भागीदारी ने बनाया राष्ट्रीय उत्सव का स्वरूप
– इस बार 9 से 17 अगस्त 2026 तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान
– नागरिकों से घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील
– सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान से जुड़ने की अपील
– अभियान का उद्देश्य हर नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना
– तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करने की अपील
– अभियान के जरिए स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को किया जाएगा नमन

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2026: Meerut में CM Yogi ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा

यह भी पढ़ें: BRICS Meeting: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिले ईरानी मंत्री, छात्रों को मिलेंगे शोध और पढ़ाई के नए अवसर। DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This