भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई राष्ट्रीय टीम के नामों का कल हुए ऐलान के बाद आज मंगलवार को तीन राज्यों में प्रभारी की भी घोषणा हो गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लिए नए राज्य प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। विनोद तावड़े (Vinod Tawde) को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वहीं, जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। पंजाब की बात करें तो सतीश पूनिया को यहां का प्रभारी नियुक्त किया गया है। गुजरात के प्रभारी के रूप में तरुण चुघ को जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें: BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, जानिए किस नेता को मिली कौन सी जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें: BJP की नई टीम में महिला और अल्पसंख्यक चेहरे: संगठन में दिखा विविधता का संतुलन







