BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, जानिए किस नेता को मिली कौन सी जिम्मेदारी

BJP

Share This Article

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) को आखिरकार अपनी नई टीम मिल गई है। सोमवार को पार्टी ने अपने नए संगठन के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। इस नई सूची में पार्टी के कई अनुभवी चेहरों को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, वहीं कुछ युवा नेताओं को भी आगे आने का मौका दिया गया है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तक, कई प्रमुख दिग्गजों को इस नई टीम में अहम स्थान मिला है।

संगठन में वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को मिली जगह 

घोषित की गई सूची के अनुसार, नितिन नवीन की नई टीम में संतुलन बनाने का पूरा प्रयास किया गया है। वसुंधरा राजे सिंधिया को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ ही तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा और रेखा वर्मा को भी उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दूसरी ओर, बी एल संतोष अपने पद पर बने रहेंगे और संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

जनरल सेक्रेटरी और युवा चेहरों पर दांव 

पार्टी ने महामंत्री पद पर भी कई महत्वपूर्ण नेताओं को तैनात किया है। Vinod Tawde और Smriti Irani को जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी मिली है। इनके अलावा सतीश पुनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को भी महामंत्री बनाया गया है। उत्तर प्रदेश से आने वाले हरीश द्विवेदी और हरियाणा के पूर्व एबीवीपी नेता संजय भाटिया को शामिल करके क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही गुजरात के वडोदरा से सांसद हेमांग जोशी को भी बड़ी जिम्मेदारी देते हुए युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें: Baba Baidyanath Jyotirlinga Mandir Deoghar: Sawan में कीजिए नवें ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन, जानिए इसका पौराणिक इतिहास और महत्व

आगामी चुनावों की बड़ी चुनौतियां 

करीब 7 महीने पहले पार्टी की कमान संभालने वाले नितिन नवीन के सामने अब अपनी इस नई टीम के साथ कई बड़े चुनावी टेस्ट होंगे। सबसे पहली और बड़ी परीक्षा 2027 के विधानसभा चुनाव होंगे, जिनमें उत्तर प्रदेश का चुनाव सबसे अहम माना जा रहा है। पार्टी यूपी में जीत की हैट्रिक लगाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके बाद 2028 में राजस्थान, मध्य प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों के चुनाव होंगे और फिर 2029 का लोकसभा चुनाव इस टीम का सबसे बड़ा लक्ष्य होगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This