Jhansi में नवाबाद पुलिस ने चेन स्नैचिंग की वारदात का महज 10 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को भी पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
आरोपियों के कब्जे से छीना गया मंगलसूत्र, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस समेत 1,250 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने मुठभेड़ और बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: UP weather update: 55 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, जानिए अपने शहर का हाल
यह भी पढ़ें: UP bhamashah kosh: आलू किसानों की बढ़ेगी आय, 1000 करोड़ का भामाशाह कोष तैयार | DD News UP







