Asian games 2026: जापान में आयोजित हो रहे एशियन गेम्स 2026 से भारतीय खेल प्रेमियों के लिए एक और गौरवपूर्ण खबर आई है। शुक्रवार को महिलाओं की पोल वॉल्ट (Pole vault) स्पर्धा में भारतीय एथलीट बारानिका इलांगोवन (Baranica Elangovan) ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह एशियन गेम्स के इतिहास में पोल वॉल्ट इवेंट में पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
बराबरी के मुकाबले में साझा किया कांस्य पदक
तमिलनाडु की 29 वर्षीय एथलीट बारानिका ने फाइनल मुकाबले में 4.15 मीटर की ऊंचाई सफलतापूर्वक पार की। कजाकिस्तान की पोलिना इवानोवा ने भी 4.15 मीटर का ही मार्क हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों का बेस्ट स्कोर और सफल प्रयासों की संख्या पूरी तरह समान रहने के कारण, नियमों के तहत कांस्य पदक दोनों के बीच साझा किया गया।
फाइनल में बारानिका ने 3.85 मीटर और 4.00 मीटर की शुरुआत आसानी से की। 4.25 मीटर की ऊंचाई की ओर बढ़ने से पहले उन्हें 4.15 मीटर पार करने के लिए दो प्रयासों की जरूरत पड़ी, लेकिन उस ऊंचाई पर तीन असफल प्रयासों के साथ उनका प्रतियोगिता में समाप्त हो गया।
राष्ट्रीय रिकॉर्ड से भरा रहा है यह साल
बारानिका के लिए साल 2026 एथलेटिक्स करियर के लिहाज से बेहद खास रहा है। उन्होंने इस साल दो बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा। मार्च में 4.22 मीटर और फिर मई में भुवनेश्वर में 4.23 मीटर की ऊंचाई पार कर उन्होंने नया कीर्तिमान बनाया था। एशियन गेम्स में मिला यह कांस्य पदक उनकी लगातार मेहनत और तकनीकी सुधार का सुखद परिणाम है।
यह भी पढ़ें: Asian games 2026: Gulveer Singh ने 10 हजार मीटर रेस में जीता silver, दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने
यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: महिलाओं के शॉट पुट में जीता कांस्य पदक, भारत को दिलाया एक और मेडल


