Vrindavan: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, चौथी मंजिल से गिरे रसिक दुलारी शरण, शरीर पर मिले चोट के निशान!

Vrindavan

Share This Article

Vrindavan से एक दुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। कोतवाली क्षेत्र स्थित गुरु कृपा कुंज आश्रम में शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण (rasik dulari sharan) की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले दीपक लोधी (Deepak Lodhi) उर्फ रसिक दुलारी शरण के शरीर और सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।

अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद आश्रम से जुड़े लोग उन्हें गंभीर हालत में सर्वोदय अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का लग रहा है।

हर पहलू पर जांच और फॉरेंसिक टीम की कार्रवाई 

पुलिस अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि यह सिर्फ एक हादसा या आत्महत्या है, या फिर इसके पीछे कोई साजिश छिपी हुई है। साधक के शरीर पर मिले चोट के निशान छत से गिरने के कारण आए हैं या उससे पहले के हैं, यह भी जांच का मुख्य बिंदु बना हुआ है। फॉरेंसिक टीम ने आश्रम की चौथी मंजिल और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

मध्य प्रदेश में रह रहे परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के मथुरा पहुंचने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के असली कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: Varanasi Ganga Cleanliness Campaign: बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटी Namami Gange और नगर निगम की टीमें

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This