Lower PCS Exam: Lower PCS परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से अम्बेडकरनगर (Ambedkar Nagar) पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए नारायण फाउंडेशन (narayan foundation) एक बार फिर सहारा बना है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लोअर PCS परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से अम्बेडकरनगर पहुंचे सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए नारायण फाउंडेशन ने एक बार फिर सेवा और सहयोग की मिसाल पेश की है।
विवेक मौर्य के नेतृत्व में संस्था ने बाहरी जिलों से आए परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क एसी कमरों में ठहरने, भोजन, आवागमन और परीक्षा की तैयारी के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराया।संस्था की इस पहल से अभ्यर्थियों को रहने और खाने की चिंता से राहत मिली, जिससे वे परीक्षा पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर सके।
नारायण फाउंडेशन ने की अभ्यर्थियों की मदद
– संस्था ने परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क एसी कमरों में रहने और खाने की व्यवस्था की
– परीक्षार्थियों के आने-जाने की भी व्यवस्था की गई
– परीक्षा की तैयारी के लिए शांत और अच्छा माहौल दिया गया
– अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था मौर्या स्टेट मैरिज लॉन, मौर्य नगर, पुन्थर, टांडा में की गई
– परीक्षा से एक दिन पहले अभ्यर्थियों का स्वागत किया गया
– रात में ठहरने और खाने के साथ सुबह नाश्ते की भी व्यवस्था की गई
– दिल्ली, प्रयागराज, लखनऊ, जौनपुर, भदोही, गोरखपुर और बलिया समेत कई जिलों से 150 से अधिक अभ्यर्थी पहुंचे
Narayan foundation की इस सराहनीय पहल की अभ्यर्थियों ने जमकर सराहना की और विवेक मौर्य का आभार जताया। नारायण फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य था कि परीक्षार्थी परीक्षा से पहले पूरी तरह तनावमुक्त रहें और बाहरी जिलों से आये छात्रों को रुकने, खाने और अन्य असुविधाओं की चिंता न करनी पड़े। विवेक मौर्य के नेतृत्व में नारायण फाउंडेशन पिछले कई सालों से अंबेडकरनगर में किसी भी परीक्षा का केंद्र पड़ने पर परीक्षार्थियों के रुकने, खाने पीने व उनके परीक्षा केंद्र तक पहुँचाने की निशुल्क व्यवस्था करता आ रहा है जिससे दूर-दराज के जिलों से परीक्षा देने आने वाले सैकड़ों अभ्यर्थियों को काफी राहत मिली है।
यह भी पढ़ें: UP PM Poshan Rasoiya Mandey Hike: CM Yogi ने बढ़ाया रसोइयों का मानदेय, दी कैशलेस इलाज की सौगात







