BRICS Sports Meeting: Visakhapatnam में सजे अंतरराष्ट्रीय मंच पर अलग-अलग देशों के प्रतिनिधि एक साथ नजर आए। जहां खेल बना सहयोग, संवाद और साझेदारी का माध्यम। वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका और खेलों के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नई मजबूती की Visakhapatnam में इसकी एक बड़ी तस्वीर देखने को मिली। BRICS खेल मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक में भारत समेत सभी 11 सदस्य देशों के खेल मंत्री और प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख एक मंच पर जुटे। इस अहम बैठक में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने भारत का प्रतिनिधित्व किया।
BRICS summit के बीच विशाखापत्तनम से फिटनेस और दोस्ती का खास संदेश सामने आया। BRICS देशों के बीच सहयोग और मैत्री को बढ़ावा देने के लिए यहां ‘BRICS फ्रेंडशिप संडे ऑन साइकिलिंग’ इवेंट का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख एल. मंडाविया भी साइकिलिंग कार्यक्रम में शामिल हुए।
साइकिल के पहियों के साथ सिर्फ सेहत का संदेश ही नहीं बल्कि एक फिट और स्वस्थ भारत का संकल्प भी आगे बढ़ रहा है और साइकिलिंग पॉल्यूशन और ट्रैफिक का सॉल्यूशन है।
BRICS summit के मौके पर आयोजित इस खास आयोजन ने फिटनेस के साथ-साथ दोस्ती, एकता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का भी संदेश दिया। बैठक का उद्देश्य सिर्फ खेलों पर चर्चा तक सीमित नहीं रहा बल्कि BRICS देशों के बीच खेल सहयोग को मजबूत करने, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और खेलों के जरिए आपसी संबंधों को नई ऊंचाई देने पर भी जोर रहा।
यह भी पढ़ें: UP PM Poshan Rasoiya Mandey Hike: CM Yogi ने बढ़ाया रसोइयों का मानदेय, दी कैशलेस इलाज की सौगात







