राजस्थानी स्टाइल मिर्ची वड़ा, चाय के साथ खाने के लिए बेहतरीन और स्वादिष्ट स्नैक

मिर्ची वड़ा

Share This Article

भारत में चाय का स्वाद केवल एक ड्रिंक तक सीमित नहीं है। चाय के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाना हो, तो एक बेहतरीन ऑप्शन होता है ‘राजस्थानी स्टाइल मिर्ची वड़ा। यह स्नैक न केवल स्वाद में अद्भुत होता है, बल्कि इसे बनाने में समय भी कम लगता है। आइए जानते हैं, कैसे आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं।

क्यों खास है राजस्थानी मिर्ची वड़ा?

मिर्ची वड़ा का नाम सुनते ही शायद आपको लगता होगा कि यह बहुत तीखा होगा, लेकिन यह इतना तीखा नहीं होता। खासतौर पर, राजस्थानी मिर्ची वड़ा में इस्तेमाल होने वाली मोटी हरी मिर्च तीखी कम और स्वाद में बेहतरीन होती है। इसके अंदर भरी जाती है आलू की मसालेदार स्टफिंग, जो बेसन के कुरकुरे आवरण में लिपटी होती है। इस स्नैक का स्वाद चाय के साथ बेहतरीन तरीके से मेल खाता है।

मिर्ची वड़ा

मिर्ची वड़ा बनाने के लिए सामग्री:

  • मोटी हरी मिर्च: 4-5 (अच्छी तरह से धोकर पोंछ लें)

  • उबले आलू: 2-3 (मैश किए हुए)

  • बेसन: 1 कटोरी

  • मसाले: नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, चाट मसाला या अमचूर पाउडर

  • तलने के लिए तेल: रिफाइंड या सरसों का तेल

मिर्ची वड़ा

 

मिर्ची वड़ा बनाने की विधि:

  • सबसे पहले, हरी मिर्चों के बीच में एक लंबा चीरा लगाकर बीज निकाल दें।
  • इससे मिर्च का तीखापन भी निकल जाएगा और आलू भरने के लिए जगह बन जाएगी।
  • अब एक कटोरी में उबले आलू लें।
  • उसमें नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिला लें।
  • इस तैयार आलू के मिश्रण को मिर्चों के अंदर भर दें।
  • भरते समय इसे अच्छे से दबाकर भरें।
  • एक बर्तन में बेसन, हल्दी, अजवाइन और नमक डालें।
  • इसमें थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें।
  • घोल न ज्यादा पतला हो, न ही ज्यादा गाढ़ा।
  • कढ़ाई में तेल गरम करें।
  • भरवां मिर्च को बेसन के घोल में अच्छे से डुबोकर, गरम तेल में डालें और सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।

मिर्ची वड़ा तैयार हो चुका है। इसे बीच से काटें और ऊपर से थोड़ा चाट मसाला छिड़कें। पुदीने की हरी चटनी या मीठी इमली की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें।

क्यों चाय के साथ बेहतरीन है मिर्ची वड़ा?

चाय के साथ मिर्ची वड़ा का जो स्वाद है, वह किसी और स्नैक से मेल नहीं खाता। यह कुरकुरे बेसन की परत और मसालेदार आलू की स्टफिंग के साथ चाय की ताजगी को एक बेहतरीन अनुभव में बदल देता है। यह एक आदर्श चाय के स्नैक है जो स्वाद और संतुष्टि दोनों प्रदान करता है।

यह भी पढे़- Morning Drinks for Energy: सुबह पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This