Punjab News: पंजाब में अपराध के खिलाफ 72 घंटे का ‘ऑपरेशन प्रहार’, 12000 पुलिसकर्मियों की 2000 ठिकानों पर रेड

Share This Article

Punjab: पंजाब सरकार ने राज्य में ड्रग तस्करी और संगठित गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए 72 घंटे का विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल अपराधियों की गिरफ्तारी करना है, बल्कि ड्रग माफिया और गैंगस्टरों के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करना भी है। अभियान के तहत करीब 12,000 पुलिसकर्मी राज्यभर में लगभग 2,000 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 60 प्रमुख गैंगस्टर इस ऑपरेशन के सीधे निशाने पर हैं और कोई भी खुद को सुरक्षित न माने।

Punjab

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव के अनुसार, खुफिया एजेंसियों और पुलिस की विस्तृत मैपिंग में यह सामने आया है कि पंजाब से जुड़े करीब 2,000 गैंगस्टर सक्रिय हैं। इनमें से लगभग 1,940 गैंगस्टर देश के विभिन्न राज्यों में काम कर रहे हैं, जबकि 60 कुख्यात गैंगस्टर विदेशों में बैठकर ड्रग तस्करी, हथियारों की सप्लाई, हत्या और फिरौती जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। इन 60 में से 23 गैंगस्टरों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुके हैं या प्रक्रिया में हैं, जबकि शेष के खिलाफ अगले तीन महीनों में कानूनी कार्रवाई पूरी कर नोटिस जारी किए जाएंगे।

ऑपरेशन प्रहार के तहत Punjab पुलिस की रणनीति केवल छापेमारी और गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। हर गैंगस्टर की भूमिका, उसके फाइनेंसर, हथियार सप्लायर, ड्रग सप्लाई चेन, सेफ हाउस, डिजिटल कम्युनिकेशन और सहयोगियों की विस्तृत मैपिंग की जा रही है। इसके आधार पर नेटवर्क की हर कड़ी पर चरणबद्ध कार्रवाई की जाएगी, ताकि अपराध दोबारा पनप न सके।

ड्रग से अर्जित अवैध संपत्तियों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 68 एनडीपीएस मामलों में ड्रग तस्करों की संपत्तियां फ्रीज की जा चुकी हैं, ताकि उनकी आर्थिक रीढ़ तोड़ी जा सके। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो युवा नशे के दलदल से बाहर आना चाहते हैं, उनके साथ सहानुभूतिपूर्ण रवैया अपनाया जाएगा, लेकिन ड्रग तस्करी और गैंगस्टर गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढे़ – ‘ऑपरेशन त्राशी-I’ में शहीद हवलदार गजेंद्र सिंह गढ़िया को आज सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This