IND vs NZ 1st T20I: नागपुर में टी20 सीरीज का आगाज़, भारत की नजरें वापसी पर

IND vs NZ 1st T20I

Share This Article

IND vs NZ 1st T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की T20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 21 जनवरी 2026 को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। वनडे सीरीज में हार झेलने के बाद टीम इंडिया की नजरें अब T20 सीरीज जीतकर जोरदार वापसी करने पर होंगी।

यह सीरीज टी20 विश्व कप 2026 से पहले दोनों टीमों के लिए आखिरी बड़ा टेस्ट मानी जा रही है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम और मिचेल सैंटनर की अगुवाई में न्यूजीलैंड की टीम अपनी-अपनी तैयारियों को परखना चाहेंगी।

हेड-टू-हेड में भारत को बढ़त

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 25 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से भारत ने 12 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 10 में जीत मिली है। तीन मुकाबले टाई रहे हैं। दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मैच 16 सितंबर 2007 को जोहान्सबर्ग में खेला गया था, जिसे कीवी टीम ने 10 रन से जीता था। वहीं आखिरी टी20 मुकाबले में भारत ने 1 फरवरी 2023 को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 168 रन से करारी शिकस्त दी थी।

IND vs NZ 1st T20I

IND vs NZ 1st T20I: हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी

भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा सवाल प्लेइंग इलेवन को लेकर है। तिलक वर्मा अभी एब्डॉमिनल सर्जरी से उबर रहे हैं और उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में श्रेयस अय्यर का नंबर-4 पर खेलना लगभग तय है, जिससे सूर्यकुमार यादव को अपने पसंदीदा नंबर-3 स्लॉट पर बल्लेबाज़ी करने का मौका मिलेगा।

टी20 सीरीज में हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की वापसी टीम इंडिया के लिए बड़ी राहत है। हार्दिक पंड्या ऑलराउंडर के तौर पर टीम को संतुलन देते हैं, जबकि बुमराह डेथ ओवर्स में भारत के सबसे बड़े हथियार साबित हो सकते हैं। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Ind vs Nz 1st T20I: संभावित प्लेइंग इलेवन टीमें-

भारत:- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा

नयूज़ीलैंड:- मिचेल सेंटनर (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, बेवन जैकब्स, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम रॉबिनसन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी, जैक फॉल्क्स, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, रचिन रवींद्र, काइल जेम‍िसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, क्रिस्टियन क्लार्क

यह भी पढे़- ICC का बांग्लादेश को अल्टीमेटम: ICC ने बांग्लादेश को T20 विश्व कप विवाद को खत्म करने दी डेडलाइन

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This