गणतंत्र दिवस से पहले मकान से 200 किलो विस्फोटक बरामद, किराएदार गिरफ्तार

200

Share This Article

हापुड़ पुलिस पंचायत चुनाव से पहले पुलिस अवैध हथियारों और विस्फोटक पदार्थों के कारोबारियों पर नजर जमाए हुए है। जिसके चलते पुलिस ने अवैध हथियार और विस्फोटक कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर करीब 200 किलो अवैध विस्फोटक पाउडर बरामद किया है। इस विस्फोटक पाउडर से आतिश बाजी में प्रयोग होने वाली कैंडल बनाई जा रही थी। पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थ से बने हुए करीब 2 हजार कैंडल भी बरामद किए हैं। भारी मात्रा में बना, अधबना विस्फोटक, पटाखे भी बरामद किए । इस मामले में मास्टरमाइंड नदीम और मकान मालिक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

ऑपरेशन सत्यापन के तहत पुलिस की कार्रवाई

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सत्यापन के तहत यह कार्रवाई की गई। इस अभियान का उद्देश्य नए किराएदारों का सत्यापन और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार रात गांव फतेहपुर पहुंची थी।  इसी दौरान पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि क्षेत्र के एक मकान में अवैध रूप से पटाखों और कैंडल बनाने का काम चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

200

पुलिस को देखते ही मची अफरा-तफरी

जब पुलिस टीम ने मकान पर दबिश दी तो वहां अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से नदीम नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित गाजियाबाद जिले के थाना टीलामोड़ क्षेत्र के गांव फरूखनगर का रहने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया कि नदीम महज 20 दिन पहले ही मकान किराए पर लेकर यहां आया था और अंदर ही अंदर अवैध गतिविधियां चला रहा था।

200

किराए के मकान से 200 किलो विस्फोटक बरामद

आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस ने मकान की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान मकान के अंदर छिपाकर रखा गया

  • 200 किलोग्राम ड्राई काटन पाउडर (व्हाइट पावडर) 

  • करीब 200 तैयार कैंडल 

  • सैकड़ों अधबनी कैंडल

बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक यह व्हाइट पावडर अत्यंत तीव्र विस्फोटक होता है और इसका भंडारण केवल लाइसेंस के तहत सीमित मात्रा में ही किया जा सकता है। मौके पर इसे बनाने – भंडारण करने की कोई अनुमति प्राप्त नहीं हुई है।

200

बिना अनुमति चल रहा था विस्फोटक का काम

डीएसपी वरुण मिश्रा ने बताया कि बाबूगढ़ थाना पुलिस ने एक घर में सर्च ऑपरेशन चलाया था। पुलिस ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त की है। यह सामग्री पटाखे बनाने के काम आती है। नदीम से पूछताछ की जा रही है और उसके साथियों की तलाश जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह विस्फोटक सामग्री कहां से आई और इसका क्या इस्तेमाल होने वाला था।

 200

कहां से आया विस्फोटक, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री कहां से लाई गई, और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि इस नेटवर्क में अन्य लोग भी जुड़े हो सकते हैं।आरोपित के अन्य साथियों की तलाश में पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं और विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: Lucknow में 86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन शुरू, लोकसभा अध्यक्ष ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश 

गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, आरोपित के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

गणतंत्र दिवस से ठीक पहले विस्फोटक सामग्री मिलने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और खुफिया विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं। जिलेभर में किराएदार सत्यापन और संदिग्ध गतिविधियों की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस ने गाजियाबाद के रहने वाले नदीम को हिरासत में ले लिया गया है, गहन पूछताछ की जा रही है। उसके साथियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This