Araria Accident : तिलक समारोह से लौट रहे लोगों की कार नहर में गिरी, 4 नाबालिग समेत 6 की मौत

Share This Article

Araria Accident : बिहार के अररिया जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। ताराबाड़ी थाना क्षेत्र में बीड़ी पुल के पास एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए मरिया नहर में जा गिरी। हादसे के समय गाड़ी में सात लोग सवार थे। इनमें से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग सुपौल जिले के थुमहा गांव के रहने वाले थे। एक साथ छह लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा है।

अररिया में पुल की रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी स्कॉर्पियो

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो सवार सभी लोग सुपौल जिले के रहने वाले थे। वे सिकटी के भपटिया में आयोजित एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात बीड़ी पुल के पास अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। स्कॉर्पियो पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे मरिया नहर में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही बचाव कार्य शुरू कर दिया। लोगों ने रस्सी की मदद से नहर में डूबी स्कॉर्पियो को बांधा। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया। कार बाहर आने के बाद उसमें फंसे लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल का इलाज जारी है। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया है।

हादसे में चार नाबालिगों की भी मौत

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सुपौल जिले के थुमहा गांव निवासी कुंदन यादव (28), मुन्ना कुमार (22), आदित्य (20), यश कुमार (16), आर्यन (15) और सौरभ (15) के रूप में हुई है। मृतकों में चार नाबालिग शामिल हैं। एक ही गांव के छह लोगों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। तिलक समारोह से लौट रहे लोगों के साथ हुए इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: FICCI के मंच से PM मोदी का बड़ा संदेश, हर बड़े निवेश का आधार हो ‘इंडिया फर्स्ट’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This