Loktantra Bachao : गोरखपुर में भाजपा की पदयात्रा: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे, सीएम योगी भी कार्यक्रम में मौजूद

Share This Article

Loktantra Bachao : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से इस समय की एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के तहत गोरखपुर में पार्टी ने अपनी मजबूत सांगठनिक ताकत का प्रदर्शन किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला गोरखपुर दौरा है। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंच पर मौजूद रहे।

भाजपा लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा गोरखपुर

इस भव्य पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य विपक्षी दलों के दावों को नकारते हुए संवैधानिक व्यवस्था और लोकतांत्रिक मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज (MPIC) के विशाल मैदान में आयोजित जनसभा के बाद इस यात्रा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत के बाद नितिन नवीन सीधे जनसभा स्थल पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम ने उनका स्वागत किया।

वरिष्ठ नेताओं और सहयोगी दलों का मिला साथ

इस आयोजन में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ एनडीए के सहयोगी दलों के प्रमुख नेता भी एक मंच पर नजर आए। जनसभा और पदयात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं यूपी प्रभारी विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा और राज्य अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद रहे। इनके अलावा सहयोगी दलों के प्रमुख—निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने भी हिस्सा लेकर गठबंधन की एकजुटता का प्रदर्शन किया।

1200 मीटर का रूट और सरदार पटेल प्रतिमा पर समापन

महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से शुरू होकर यह पदयात्रा लगभग 1200 मीटर का मार्ग तय करते हुए गोलघर स्थित काली मंदिर पहुंची। रास्ते में 18 प्रमुख स्थलों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता द्वारा पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया। गोलघर स्थित काली मंदिर के पास स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही इस कार्यक्रम का औपचारिक समापन हुआ।

यह भी पढ़ें: Bengaluru Indira nagar loot case: Fevi kwik से चिपकाए महिला के हाथ, चाकू की नोक पर लूटा ₹4.5 लाख का मंगलसूत्र

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This