Chhath Puja 2026 : लखनऊ में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, 15 नवंबर को लक्ष्मण मेला घाट पर देंगे सीएम योगी पहला अर्घ्य

Share This Article

Chhath Puja 2026 : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नवाबों के शहर लखनऊ में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस पवित्र अनुष्ठान की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी। शहर भर के विभिन्न गोमती घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

छठ पूजा तैयारियां लखनऊ

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से गोमती नदी के तट पर स्थित लक्ष्मण मेला स्थल के छठ घाट पर मुख्य आयोजन किया जाएगा। 15 और 16 नवंबर को होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। 15 नवंबर की शाम चार बजे मुख्यमंत्री की मौजूदगी में डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा।

रंगारंग सांस्कृतिक संध्या और प्रमुख अतिथि

आयोजन में लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी के साथ 100 से अधिक लोक कलाकार छठी मैया के गीतों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

घाटों पर स्वच्छता और पौधारोपण

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि 14 नवंबर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। इसके अलावा, लक्ष्मण मेला घाट पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के सहयोग से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया है। लक्ष्मण मेला घाट के साथ-साथ झूलेलाल वाटिका, मनकामेश्वर उपवन, कुड़ियाघाट, पक्का पुल और पीएसी 35वीं वाहिनी परिसर के तालाबों पर भी छठ पूजा के विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Bengaluru Indira nagar loot case: Fevi kwik से चिपकाए महिला के हाथ, चाकू की नोक पर लूटा ₹4.5 लाख का मंगलसूत्र

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This