Bareilly में Diwali से पहले 15 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की गईं। भारत सरकार के उपक्रम एलिम्को (ALIMCO) के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल की चाबियां और हेलमेट सौंपे।
सांसद ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से दिव्यांगजनों का आवागमन आसान होगा। वहीं, लाभार्थियों ने सरकार का आभार जताया।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी चमन सिंह ने बताया कि दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए ये ट्राईसाइकिल वितरित की गई हैं।
यह भी पढ़ें: UP Chandauli Illegal Crackers Seized: चंदौली में 525 किलो अवैध पटाखे बरामद | Police Raid
यह भी पढ़ें: Sultanpur illegal mining attack | सुलतानपुर में राजस्व टीम पर हमला…अवैध खनन रोकने पहुंची थी टीम







