Asian games 2026: एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिता से भारत के लिए बेहद खुशी की खबर सामने आई है। पुरुषों के 65 किलोग्राम (65 kg) फ्रीस्टाइल वर्ग में 23 वर्षीय पहलवान सुजीत कलकल (Sujeet Kalkal) ने देश की झोली में स्वर्ण पदक (gold medal) डाल दिया है। Nagoya में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में सुजीत ने एक समय 2-9 से पिछड़ने के बाद जिस तरह से बाजी पलटी, उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
2-9 से पिछड़ने के बाद ताजिकिस्तान के पहलवान को दी मात
फाइनल मुकाबले की शुरुआत सुजीत के लिए आसान नहीं रही। ताजिकिस्तान के अब्दुलमजीद कुदिएव ने शुरुआत में ही सुजीत को बैकफुट पर धकेल दिया और 2-9 की मजबूत बढ़त बना ली। ताजिक पहलवान ने आर्म लॉक का इस्तेमाल कर सुजीत को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। हालांकि, पहले पीरियड के बाद सुजीत ने अपने प्रतिद्वंद्वी की रणनीति को समझ लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी फुर्ती का इस्तेमाल करते हुए लगातार आठ अंक हासिल किए और मुकाबले को 10-9 से अपने नाम कर लिया। मैच खत्म होने से महज 20 सेकंड पहले सुजीत ने निर्णायक टेक-डाउन मूव करके जीत पक्की की।
ओलंपिक चैंपियन को हराकर पहुंचे थे फाइनल में
स्वर्ण पदक तक के इस सफर में सुजीत ने अपनी श्रेष्ठता साबित की। फाइनल में पहुंचने से पहले उन्होंने ईरान, जापान के दिग्गज पहलवानों और ओलंपिक चैंपियन को हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था। बीते 12 महीनों में सुजीत का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप, एशियाई चैंपियनशिप, जगरेब ओपन और तिराना में भी खिताब जीते हैं। जून में मंगोलियन ओपन में घुटने की चोट के कारण उन्हें जरूर हटना पड़ा था, लेकिन उसके बाद उन्होंने रिंग में वापसी करते हुए खुद को 65 किग्रा वर्ग का एक मजबूत दांव साबित किया है।
यह भी पढ़ें: Asian Games: Lovlina Borgohain ने चीन की बॉक्सर को हराकर जीता गोल्ड, जन्मदिन पर देश को दिया तोहफा

