Punjab के तरनतारन जिले (Tarn Taran) में भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) अंतरराष्ट्रीय सीमा (International border) पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक बार फिर सतर्कता दिखाते हुए देश विरोधी नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे BSF जवानों ने राजोके गांव के पास सीमा पार (border) से भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहे 2 पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर कर दिया।
चेतावनी के बाद जवानों ने की फायरिंग
सीमा पर गश्त कर रहे BSF कर्मियों ने संदिग्ध गतिविधि देखते ही इलाके में चौकसी बढ़ा दी थी। जब दोनों व्यक्ति भारत की तरफ बढ़ने लगे, तो सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने उन्हें रुकने के लिए बार-बार चेतावनी दी। लेकिन चेतावनी की अनदेखी करते हुए घुसपैठिए लगातार आगे बढ़ते रहे। खतरे की आशंका को देखते हुए BSF जवानों ने मोर्चा संभाला और फायरिंग की, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद पूरे सीमावर्ती इलाके में सर्च ऑपरेशन (search operation) चलाकर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।
पुलिस को सौंपे गए शव, जांच जारी
फिलहाल मारे गए दोनों घुसपैठियों की पहचान नहीं हो पाई है। BSF अधिकारियों ने कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए दोनों शवों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस शवों का पोस्टमॉर्टम करवा रही है और उनकी शिनाख्त करने में जुटी हुई है। इसके साथ ही जांच एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि दोनों का मकसद क्या था और क्या उनके पीछे किसी बड़े नेटवर्क का हाथ है।
BSF और पुलिस का संयुक्त अभियान
मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब पुलिस और BSF आपसी समन्वय के साथ जांच को आगे बढ़ा रहे हैं। घटना के विभिन्न पहलुओं पर बारीकी से काम किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना के सिलसिले में जल्द ही BSF और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच फ्लैग मीटिंग होने की भी संभावना है, जिसमें सीमा पार से होने वाली इस तरह की गतिविधियों पर कड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें: PM Modi ने कैप्टन स्मित मछार से की बात, संकट के बीच 174 यात्रियों की जान बचाने वाले पायलट की सराहना

