प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ (seva sankalp abhiyan) के तहत वाराणसी से गुजरात के वडनगर के लिए निकली ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ का Agra सीमा के वाजिदपुर में स्वागत किया गया। सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा, सांसद राजकुमार चाहर और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनियां समेत कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
यात्रा के दौरान स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण और युवा जागरूकता जैसे कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, यात्रा 7 अक्टूबर को वडनगर पहुंचेगी और बाबा हटकेश्वर धाम के दर्शन के बाद इसका समापन होगा।
यह भी पढ़ें: Jhansi-Agra Cantt Express: Mathura तक यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल
यह भी पढ़ें: MNNIT में AI और 6G के भविष्य पर मंथन | MNNIT | Prayagraj | DD News UP



