Jhansi-Agra Cantt Express: Mathura तक यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल

Jhansi-Agra Cantt Express

Share This Article

Jhansi-Agra Cantt Express: झांसी, आगरा और Mathura के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। भारतीय रेलवे ने ट्रेन संख्या 11901/11902 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस (Jhansi-Agra Cantt Express) का विस्तार अब धार्मिक नगरी मथुरा तक करने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले से इस रूट पर यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों और श्रद्धालुओं दोनों को काफी सुविधा होगी।

बढ़ जाएगी यात्रा की दूरी और बदल जाएगा समय

रेल मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक, इस विस्तार के बाद ट्रेन की कुल यात्रा दूरी 217 किलोमीटर से बढ़कर 270 किलोमीटर हो जाएगी। नई व्यवस्था के तहत ट्रेन संख्या 11901 झांसी से शाम 4:00 बजे रवाना होगी और रात 11:00 बजे मथुरा पहुंचेगी।

वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 11902 मथुरा से सुबह 5:05 बजे चलेगी और दोपहर 12:50 बजे झांसी पहुंचेगी। यह अतिरिक्त ट्रेन सेवा झांसी और मथुरा के बीच सीधी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगी।

इन छोटे स्टेशनों पर भी रुकेंगी ट्रेन

मार्ग विस्तार के बाद यह ट्रेन कई महत्वपूर्ण मध्यवर्ती स्टेशनों पर भी रुकेगी। अब यात्रियों को राजा की मंडी, रुनकुटा, दीन दयाल धाम और बाद स्टेशनों पर भी कमर्शियल स्टॉपेज होंगे, जिससे इन स्टेशनों पर यात्रियों को रेल सुविधा उपलब्ध होगी। इस विस्तार से झांसी, आगरा और मथुरा के बीच लोगों की यात्रा सुविधा पहले से बेहतर होंगी और विस्तारित मार्ग पर स्थित मध्यवर्ती स्टेशनों तक पहुंच में सुधार होगा।

यह भी पढ़ें: UP Police Encounter: बहराइच में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 1 घायल; 72 घंटे में सुलझी चेन स्नेचिंग की गुत्थी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This