UP International Trade Show 2026: Amit Shah ने किया भव्य शुभारंभ; AI, MSME और 75 जिलों का जायका रहेगा आकर्षण

Share This Article

UP International Trade Show 2026: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े व्यापार मेले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया, जिनका स्वागत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस व्यापार मेले की ‘थीम यूपी फॉर ग्लोबल ग्रोथ, इनोवेशन, मैन्युफैक्चरिंग एंड एक्सपोर्ट’ रखी गई है, जिसमें दुनियाभर से कई देश सम्मिलित होंगे, जिसका उद्देश्य उद्यमियों, कारीगरों, स्थानीय कारोबारियों और बुनकरों को देश के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार से जोड़ना है। इसी के साथ जापान, वियतनाम, सिंगापुर , बेलारूस, ऑस्ट्रिया और रूस इसके कंट्री पार्टनर होंगे।

ट्रेड शो में 550 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों के साथ 2400 प्रदर्शक शामिल होंगे

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 (UPITS) में 88 देशों से 550 से ज्यादा विदेशी खरीदारों के साथ, लगभग 1.50 लाख बीटूबी पंजीकृत खरीदारों के शामिल होने की संभावना है। जिसके लिए विदेशी खरीदारों को उत्तर प्रदेश के उत्पादों और कंपनियों से जोड़ने के लिए नेटवर्किंग, बिजनेस मीटिंग और बीटूबी (Business-To-Business) मैचमेकिंग की व्यवस्था की गई है।

डिजिटल व्यापार से लेकर एआई (AI) पर होगी चर्चा

ट्रेड शो के इस पांचवें संस्करण में न सिर्फ उत्पादों की प्रदर्शनी लगोगी, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेस, डिजिटल ट्रेड, खाद्य प्रसंस्करण, एमएसएमई (MSME), इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के साथ-साथ वैश्विक मुक्त व्यापार समझौते से संबंधित कई विषयों पर चर्चा के लिए ज्ञान सत्र और कारोबारी कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही इस व्यापार मेले में लाइव परफॉर्मेंस, सांसकृतिक कार्यक्रम, फैशन शो और अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

पहली बार उत्तर प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय खाद्य उत्पादों का प्रदर्शन

‘एक जनपद, एक व्यंजन’ (ODOC) की पहल के साथ यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 में पहली बार प्रदेश के सभी 75 जिलों के पारंपरिक व्यंजनों और स्थानीय खाद्य उत्पादों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। जिसका उद्देश्य पारंपरिक व्यंजनों, स्थानीय खान-पान और खाद्य कारोबारियों को बड़े बाजार से जोड़ना है।

साझेदार देशो में बेलारूस भी शामिल

इस बार यूपी ट्रेड शो 2026 में जापान, वियतनाम, सिंगापुर , ऑस्ट्रिया, रूस के साथ बेलारूस को भी साझेदार देश के रूप में शामिल किया गया है। जिनमें करीब 36 प्रदर्शक और 100 खरीदार शामिल हैं।

पांच दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के स्थानीय कारोबारियों, कारीगरों, एमएसएमई, निर्यातकों और स्टार्टप को सीधे खरीदारों से जोड़ना है, जिससे न सिर्फ कारोबारियों को निर्यात के अवसर तलाशने, बल्कि स्थानीय उत्पादों को नए बाजार के लिए मंच मिलेगा। वहीं कार्यक्रम के अंतिम दिन समापन एवं पुरस्कार समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026 Indian Shooting Team: Skeet mixed event में परिनाज और अनंतजीत ने जीता कांस्य पदक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This