CM Yogi Adityanath : यूपी की 3.53 लाख रसोइयों को योगी सरकार की 4 बड़ी सौगातें | DD News UP

Share This Article

CM Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के सरकारी और परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में काम करने वाली लाखों रसोइयों के लिए रक्षाबंधन का त्योहार बेहद खास और यादगार बन गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय रसोइया सम्मान समारोह के दौरान प्रदेश के 3.53 लाख से अधिक पीएम पोषण (मिड-डे मील) रसोइयों को चार बड़ी सौगातें देने का ऐलान किया। सरकार ने न केवल रसोइयों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी को हरी झंडी दिखाई है, बल्कि उनके सामाजिक और स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी देते हुए कई ऐतिहासिक फैसले भी लागू किए हैं।

मानदेय में 1,000 रुपये की सीधी बढ़ोतरी

योगी सरकार ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए रसोइयों के मानदेय में प्रति माह 1,000 रुपये की सीधी वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले रसोइयों को हर महीने मात्र 1,000 रुपये मिलते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1,500 और फिर 2,000 रुपये किया गया था। अब इसमें 1,000 रुपये का इजाफा होने के बाद रसोइयों को हर महीने 3,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। इस फैसले के सामने आते ही प्रदेश भर के मिड-डे मील रसोइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

5 लाख का कैशलेस इलाज और बैंक सुरक्षा

स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के मोर्चे पर सरकार ने रसोइयों को सबसे बड़ा सुरक्षा कवच दिया है। अब प्रत्येक रसोइया और उसके परिवार को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके लिए कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड/कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। इसके अलावा बेसिक शिक्षा विभाग ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के माध्यम से सभी का बैंक खाता खुलवाया है। अब मानदेय सीधे रसोइयों के खातों में जाएगा। यदि किसी रसोइया के साथ कोई दुर्घटना होती है या कोई विकलांगता आती है, तो एसबीआई बैंक परिवार को तत्काल 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगा।

यूनिफॉर्म भत्ता और मातृत्व अवकाश नियमों में ढील

महिला रसोइयों के लिए सरकार ने मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) प्राप्त करने के लिए बच्चों की उम्र के अंतर से जुड़ी पुरानी कठिन बाध्यताओं को पूरी तरह खत्म कर दिया है। इसके साथ ही ‘पोषण प्रहरी’ के रूप में उनकी भूमिका को सराहते हुए रसोइयों को यूनिफॉर्म (साड़ी/सूट) खरीदने के लिए 500 रुपये और दस्ताने (ग्लव्स) के लिए 400 रुपये की अतिरिक्त धनराशि सीधे डीबीटी के जरिए भेजने का फैसला हुआ है। साथ ही उन्हें हेड कवर, एप्रन और ग्लव्स किट भी उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है।

स्वच्छता, मेन्यू और गुणवत्ता पर सीएम की सलाह

मुख्यमंत्री ने सम्मान समारोह में उपस्थित 1500 से अधिक रसोइयों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को भोजन देना केवल पेट भरना नहीं, बल्कि उनके पोषण और भविष्य से जुड़ा विषय है। उन्होंने अपील की कि रसोइये निर्धारित मेन्यू के अनुसार स्वच्छता से भोजन बनाएं और किसी भी बाहरी व्यक्ति को विद्यालय की रसोई में प्रवेश न करने दें, ताकि फूड पॉइजनिंग जैसी घटनाओं को पूरी तरह रोका जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि यूपी का बेसिक शिक्षा ढांचा तेजी से सुधर रहा है और राज्य नकल मुक्त व अकल युक्त शिक्षा का मॉडल बन रहा है।

Read More :  अयोध्या से राष्ट्रपति मुर्मू और PM मोदी समेत बड़े नेताओं को भेजी जाएगी खास राखी | DD News UP

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This