Chamunda Devi Temple Sambhal: अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का हथौड़ा, 100 मीटर लंबी दीवार जमींदोज

Chamunda Devi Temple Sambhal

Share This Article

Chamunda Devi Temple Sambhal: जनपद Sambhal में निर्माणाधीन चामुंडा देवी मंदिर की जमीन पर हुए अवैध निर्माण को हटाने के लिए शुक्रवार दोपहर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। दोपहर में एसडीएम समेत प्रशासनिक टीम करीब 12 पुलिसकर्मियों के साथ एक बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची। दोपहर 1 बजे से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। मंदिर की कुल एक बीघा जमीन में से 72 वर्गमीटर पर बने दो मंजिला धर्मकांटे और करीब 100 मीटर लंबी 4 फीट ऊंची दीवार को हटाया जा रहा है।

प्रशासन का कहना है कि इन अवैध निर्माणों से मंदिर के निर्माण में बाधा आ रही थी। तहसीलदार न्यायालय के आदेश के बाद कार्रवाई की जा रही है। मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मंदिर कमेटी ने की थी। इसके बाद तहसीलदार न्यायालय ने कथित अवैध कब्जेदार मंजर खां को नोटिस जारी किया था।

सुनवाई के बाद 13 मार्च को न्यायालय ने बेदखली का आदेश दिया। इसके खिलाफ जिलाधिकारी न्यायालय में अपील की गई, जिसे 24 जुलाई को खारिज कर दिया गया। इसके बाद प्रशासन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें: Sambhal Jama Masjid latest news: संभल जामा मस्जिद क्षेत्र में अवैध निर्माण पर बड़ा एक्शन। DD News Uttar Pradesh

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

Live Channel

Advertisement

[wonderplugin_slider id=1]

Live Poll

[democracy id="2"]

Also Read This